कुछ पुस्तकों खासकर कविता संग्रहों पर समीक्षाएँ भी कीं। कथाकार शानी और भारत के निम्नमध्यवर्गीय मुस्लिम समुदाय पर शोध। काले-सफ़ेद चित्राकंन में भी रुचि। पहल, आजकल, कथ्यरूप, उत्तर प्रदेश, पहाड़, कल के लिए आदि अनेक पत्रिकाओं में रेखांकन प्रकाशित।
हिन्दी की सभी महत्वपूर्ण पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित। 1994 में कथ्यरूप से पहला क़दम नाम से एक कविता-पुस्तिका। 2004 में दूसरा कविता संकलन। तीसरा संकलन 2009 में शिल्पायन से।
विश्व-कविता से येहूदा आमीखाई, ओटो रैने, कू-सेंग, हंस मानूस एंजे़ंत्सबर्गर और टॉमस ट्राँसट्रोमर की कविताओं के अनुवाद। येहूदा आमीखाई के अनुवाद संवाद प्रकाशन से पुस्तक रूप में `धरती जानती है` नाम से 2006 में प्रकाशित। कू-सेंग की कविताएँ भी 2007 में पुनश्च द्वारा पुस्तिकाकार प्रकाशित। बाक़ी अनुवाद भी शीघ्र प्रकाश्य।
2004 में प्रथम अंकुर मिश्र कविता पुरस्कार ।